कैमूर जिले के सोनहन थाना परिसर में स्थापित राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक अशोक स्तंभ इन दिनों उपेक्षा का शिकार बना हुआ है।अशोक स्तंभ केवल एक प्रतीक नहीं,बल्कि देश की गरिमा और संविधान की पहचान है। इसके बावजूद थाना परिसर में इसकी देखरेख नहीं की जा रही है। झाड़ियों के कारण न केवल अशोक स्तंभ दिखाई देने में बाधा हो रही है, बल्कि यह संबंधित विभाग की लापरवाही को भी उजागर करता है।
Mohania, Kaimur | Jul 19, 2026