बुजुर्गों का आशीर्वाद, ख़ाकी का अभिमान - हर booth पर सुरक्षा, हर दिल में सम्मान!
नगर निकाय चुनाव-2026 के दौरान राजस्थान पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंधों के साथ-साथ अत्यंत संवेदनशीलता का परिचय दिया। मतदान केंद्रों पर तैनात जवानों ने सीढ़ियों पर सहारा देने से लेकर wheelchair उपलब्ध कराने तक, हर संभव मदद देकर बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं को सम्मानपूर्वक मताधिकार का प्रयोग कराया।
राजस्थान पुलिस का यह आत्मीय प्रयास न केवल निष्पक्ष व सुगम मतदान सुनिश्चित करता है, बल्कि लोकतंत्र में जन-विश्वास और राजस्थान पुलिस के 'सेवा, सुरक्षा और सम्मान' के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करता है।
चुनाव के दौरान किसी भी सहायता या शिकायत के लिए आपातकालीन नंबर: 112 या SOG हेल्पलाइन: 155249 पर संपर्क करें।
#Rajasthanpolice #vote #Rajasthanelection #112 #SOG