
#वन्देभारतन्यूज़ #प्रवीणकुमार 🚨 ब्रेकिंग सनसनी पलवल : 🚨 प्रेमिका के लिए पत्नी को छोड़ा? 4 महीने के बच्चे संग मां की दर्दभरी पुकार🚨
प्यार किसी और से, शादी किसी और से!
4 महीने के मासूम को गोद में लेकर महिला पहुंची न्याय की चौखट : उत्तर प्रदेश के चंदोरी गांव निवासी तन्नू नामक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति का पहले से किसी अन्य युवती के साथ प्रेम संबंध था और शादी के बाद भी वह उससे संपर्क में रहा।
महिला के अनुसार, 15 मई 2025 को उसकी शादी दीघोट निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।
पीड़िता का कहना है कि 1 जुलाई 2025 को उसका पति उसे मायके छोड़ गया। उस समय वह गर्भवती थी। आज वह अपने चार महीने के मासूम बच्चे को गोद में लेकर न्याय की गुहार लगा रही है। महिला का आरोप है कि पति ने बाद में अपनी प्रेमिका से दूसरी शादी कर ली और मामले को दबाने के लिए समझौते का दबाव बनाया।
मामले में पुलिस जांच जारी है। अधिकारियों के अनुसार आरोपी पति को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई चल रही है।
Hodal, Palwal | Jun 25, 2026