Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

प्रेस विज्ञप्ति समाहरणालय, मधेपुरा जिला जनसंपर्क कार्यालय *श्रावणी मेला–2026 : बाबा सिंहेश्वरनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यापक यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था लागू* *30 जुलाई से प्रारंभ हो रहे श्रावण माह के प्रत्येक रविवार एवं सोमवार को विशेष ट्रैफिक प्लान प्रभावी, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील* मधेपुरा, 28 जुलाई 2026। वर्ष 2026 में श्रावण माह का शुभारंभ 30 जुलाई 2026 से हो रहा है। प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी विश्वप्रसिद्ध बाबा सिंहेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए बिहार सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा विधि-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला–2026 के अवसर पर विस्तृत यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था लागू की गई है। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार श्रावण माह के प्रत्येक रविवार सायं 7:00 बजे से सोमवार रात्रि 11:00 बजे तक नारियल विकास बोर्ड एवं दुर्गा चौक के बीच सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस अवधि में मधेपुरा की ओर से आने वाले केवल दोपहिया वाहनों को निर्धारित मार्ग से मवेशी हाट पार्किंग स्थल तक जाने की अनुमति होगी। छोटे व्यावसायिक वाहनों (टेम्पो आदि) से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नारियल विकास बोर्ड तक आवागमन की व्यवस्था रहेगी, जबकि उनके वाहनों की पार्किंग सुखासन रोड एवं अशोक वाटिका परिसर में की जाएगी। गम्हरिया–पिपरा, शंकरपुर, लालपुर, रामपट्टी, मजरहट–रामपुर तथा अन्य दिशाओं से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं, ताकि मंदिर क्षेत्र में अनावश्यक भीड़ एवं जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। दुर्गा चौक से मंदिर की ओर सभी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। बड़ी व्यावसायिक एवं मालवाहक गाड़ियों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं, जबकि मधेपुरा, पिपरा, सुपौल एवं गम्हरिया की ओर आने-जाने वाले छोटे एवं व्यावसायिक वाहनों के लिए भी अलग-अलग डायवर्सन रूट लागू किए गए हैं। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था का पूर्णतः पालन करें, प्रशासन एवं पुलिस बल का सहयोग करें तथा केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। सभी श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक पुलिस बल, दंडाधिकारी एवं अन्य व्यवस्थाएँ तैनात की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षित यात्रा और सुगम जलाभिषेक जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी नागरिकों के सहयोग से ही श्रावणी मेला–2026 को सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाया जा सकेगा। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Madhepura, Bihar | Jul 29, 2026

MORE NEWS

पी.एम. जनमन योजना के तहत बाल विकास परियोजना कुमारखंड अंतर्गत  विशनपुर पंचायत के  नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन गुरूवार क़ो उप विकास आयुक्त अनिल बसाक द्वारा फीता काटकर किया गया. इस अवसर पर डीडीसी द्वारा पोषक क्षेत्र के लाभुकों का समुदाय आधारित गतिविधि अन्नप्राशन एवं गोदभाराई का आयोजन किया गया. 
     कार्यक्रम क़ो सम्बोधित करते हुए उप विकास आयुक्त अनिल बसाक ने कहा की आँगनबाड़ी केंद्र एक भवन नहीं बल्कि हमारे बच्चों के उज्जवल भविष्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा का सशक्त आधार है.
  जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सीमा कुमारी ने उपस्थित सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि वह अपने बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेजें तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं. साथ ही कहा की यदि बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही उचित पोषण शिक्षा और सुरक्षित वातावरण प्राप्त हो तो वह भविष्य में एक स्वस्थ, शिक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनते हैं.
    कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अज़हर इमाम,  सी.एम फेलो गायत्री कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक अमन कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, कार्यपालक अभियंता मनरेगा, महिला पर्वक्षिका के साथ-साथ सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे.
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

पी.एम. जनमन योजना के तहत बाल विकास परियोजना कुमारखंड अंतर्गत विशनपुर पंचायत के नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन गुरूवार क़ो उप विकास आयुक्त अनिल बसाक द्वारा फीता काटकर किया गया. इस अवसर पर डीडीसी द्वारा पोषक क्षेत्र के लाभुकों का समुदाय आधारित गतिविधि अन्नप्राशन एवं गोदभाराई का आयोजन किया गया. कार्यक्रम क़ो सम्बोधित करते हुए उप विकास आयुक्त अनिल बसाक ने कहा की आँगनबाड़ी केंद्र एक भवन नहीं बल्कि हमारे बच्चों के उज्जवल भविष्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा का सशक्त आधार है. जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सीमा कुमारी ने उपस्थित सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि वह अपने बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेजें तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं. साथ ही कहा की यदि बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही उचित पोषण शिक्षा और सुरक्षित वातावरण प्राप्त हो तो वह भविष्य में एक स्वस्थ, शिक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनते हैं. कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अज़हर इमाम, सी.एम फेलो गायत्री कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक अमन कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, कार्यपालक अभियंता मनरेगा, महिला पर्वक्षिका के साथ-साथ सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे. Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Madhepura, Bihar | Aug 6, 2026

बांकीपुर के उपचुनाव में जनसुराज के जीत पर मधेपुरा में विजयी जुलूस निकाल कर जश्न मनाया गया... #Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11 #viralreelsシ #jansuraaj #virolpost #foryouシ #madhepurabihar #virolphoto #komedivideo #nonfollowers @highlight

बांकीपुर के उपचुनाव में जनसुराज के जीत पर मधेपुरा में विजयी जुलूस निकाल कर जश्न मनाया गया... #Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11 #viralreelsシ #jansuraaj #virolpost #foryouシ #madhepurabihar #virolphoto #komedivideo #nonfollowers @highlight

Madhepura, Madhepura | Aug 6, 2026