Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

सोशल मीडिया पर पति-पत्नी का एक वीडियो वायरल हो रहा। दावा किया जा रहा कि दृश्य तीस हजारी स्थित फैमिली कोर्ट का है। दोनों ने एक-दूसरे को सामने से देखने के बाद अपने सारे मतभेद भुलाते हुए गले मिलकर रोने लगे और साथ रहने का फैसला किया। सोशल मीडिया के अनुसार दोनों ने ही अपनी तलाक की अर्जी को भी फाड़ दिया। हालांकि मुकदमे की कानूनी स्थिति की पुष्टि नहीं हो पाई है ! जानकारी के अनुसार, शिखा सिंह और सौरभ ने 2020 में शादी की थी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और मामला अदालत तक पहुंच गया। शिखा ने पति सौरभ पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए केस कराया था। इसी दौरान शिखा के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। परिवार ने उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जैसे ही यह जानकारी सौरभ को मिली, उन्होंने तुरंत अपने ससुर को बेहतर इलाज के लिए गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और उनके पूरे इलाज में मदद की। इलाज के बाद शिखा के पिता की सेहत में सुधार हो गया था।

Namkum, Ranchi | Jun 13, 2026