
#राठ में कार गैराज चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; बाल अपचारी भी निगरानी में
🔹 पांच दिन पहले गैराज से मशीन, औजार, सिलिंडर और वाहन के पार्ट्स हुए थे चोरी
🔹 पुलिस ने आठ बोरी मोटर पार्ट्स समेत चोरी का सामान किया बरामद
राठ (हमीरपुर)। राठ कोतवाली पुलिस ने नगर के एक कार गैराज में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को निगरानी में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए वाहन के विभिन्न पार्ट्स और अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, मुगलपुरा मोहल्ला निवासी मोहम्मद अनवार का फरसौलियाना मोहल्ले में नहर कोठी के पीछे गाड़ियों का गैराज है। शनिवार की रात गैराज में रहने वाले लड़कों के बाहर जाने पर चोर अंदर घुस गए। चोर इलेक्ट्रॉनिक मशीन, औजार, घरेलू गैस सिलिंडर, हेड, गियर बॉक्स और सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। सोमवार को गैराज पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद मंगलवार को पीड़ित ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई।
कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद बुधवार को स्यावरी रोड से पठानपुरा मोहल्ला निवासी छोटेलाल पुत्र सूरज और गायत्रीनगर निवासी प्रमोद उर्फ हल्के पुत्र धर्मराज राजपूत को गिरफ्तार किया गया। एक बाल अपचारी को भी निगरानी में लिया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से आठ बोरी मोटर पार्ट्स, डेक, गियर बॉक्स, हेड, टर्बो, बैटरी, टेपिट कवर, अल्टरनेटर और सेल्फ स्टार्टर सहित अन्य सामान बरामद किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में एसआई राजेश प्रसाद, कांस्टेबल मनोज सिंह, श्यामसुंदर और निर्भान सिंह शामिल रहे।
📲 Rath Times से जुड़ें
👍 खबर पसंद आए तो लाइक करें।
🔄 जनहित में खबर को शेयर करें।
💬 इस कार्रवाई पर अपनी राय कमेंट में दें।
🔔 राठ और आसपास की ताजा खबरों के लिए Rath Times को फॉलो करें।
#RathTimes #राठ #हमीरपुर #चोरी #पुलिसकार्रवाई
Rath, Hamirpur | Oct 18, 2026