
नवनियुक्त जिला प्रभारी कामेश्वर सिंह से मिले भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू
2027 विधानसभा चुनाव में नीरज सिंह बिट्टू की दावेदारी की चर्चा तेज़
पडरौना, कुशीनगर। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नव नियुक्त जिला प्रभारी कुशीनगर कामेश्वर सिंह से पडरौना विधानसभा भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू ने बुधवार शाम लखनऊ में आत्मीय भेंट कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं ।
भाजपा नेता एवं पूर्व मनोनीत सभासद पडरौना नगरपालिका नीरज सिंह बिट्टू ने नवनियुक्त प्रभारी को कुशीनगर जिले का दायित्व मिलने पर बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पडरौना विधानसभा के विकास कार्यों, संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा भी हुई। हालांकि इस मुलाकात की चर्चा सियासी गलियारों में भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू की आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में दावेदारी को लेकर भी हो रही है।
नव नियुक्त कुशीनगर प्रभारी कामेश्वर सिंह ने नीरज सिंह का कुशलक्षेम पूछते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी कुशीनगर में भारतीय जनता पार्टी को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
#KushinagarNews #padraunakushinagar #BJPNEWS नीरज सिंह बिट्टु राजेश्वर सिंह