
जंतर-मंतर पर धरने की मिली अनुमति, कॉकरोच जनता पार्टी आज करेगी प्रदर्शन
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने अनुमति प्रदान कर दी है। प्राप्त आधिकारिक पत्र के अनुसार, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधि अभिजीत डिपके द्वारा जंतर-मंतर पर धरना आयोजित करने के लिए आवेदन दिया गया था, जिसे पुलिस प्रशासन ने स्वीकार करते हुए निर्धारित समय के लिए मंजूरी दे दी है।
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त (नई दिल्ली जिला) कार्यालय द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि प्रदर्शन की अनुमति आज 6 जून 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक के लिए दी गई है। यह कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर आयोजित होगा।
पत्र में स्पष्ट किया गया है कि प्रदर्शन की अनुमति संबंधित शर्तों और नियमों के अधीन प्रदान की गई है। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया है कि यह अनुमति “वन टाइम एक्सेम्प्शन” (एक बार की विशेष अनुमति) के रूप में दी गई है। पुलिस ने प्रदर्शन आयोजकों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सर्वोच्च न्यायालय एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को उठाया जा सकता है। हालांकि प्रशासन ने आयोजकों को शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से कार्यक्रम संचालित करने की सलाह दी है।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि यदि प्रदर्शन के दौरान किसी प्रकार से नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
#JantarMantar #DelhiProtest #CockroachJanataParty #AbhijeetDipke #DelhiPolice #Demonstration #NewDelhi #BreakingNews #PoliticalNews #ProtestPermission #JantarMantarProtest #IndiaNews
Sirsa, Sirsa | Jun 6, 2026