पन्ना जिले के शाहनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिसानी से एक वीडियो सामने आया है, जिसने स्थानीय लोगों के बीच चर्चा और नाराजगी का माहौल बना दिया है।
बताया जा रहा है कि बिसानी के निस्तारी तालाब के घाट पर कुछ कथित लोग मछली धोते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि घाट पर यह गतिविधि खुलेआम हो रही है।
मामले की गंभीरता इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि जिस घाट पर मछली धोई जा रही है, उसके ठीक पास धार्मिक आस्था से जुड़े मंदिर भी स्थित हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल के समीप इस तरह की गतिविधियां आस्था को ठेस पहुंचाने वाली हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित जिम्मेदारों से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस वायरल वीडियो और ग्रामीणों की शिकायत पर क्या कदम उठाता है।
#Shahnagar #PannaNews #Bisani #ViralVideo #BreakingNews #MPNews #शाहनगर #पन्ना #बिसानी #trendingnewsbihar