शक्कर को अंग्रेजी ने सुगर कहते हैं लेकिन ब्राउन सुगर को हिंदी में क्या कहते हैं शायद किसी को पता हो। मंदसौर पुलिस को बधाई दीजिए क्योंकि 20 करोड़ की ब्राउन सुगर स्मैक पकड़ी है। हीरोइन, स्मेक, ब्राउन शुगर जितने सुंदर नाम हैं उतने ही अत्यधिक घातक और जानलेवा नुकसान हैं। यह केंद्रीय तंत्रिका तंत्र पर सीधा असर करती है और कुछ ही बार के इस्तेमाल से इसकी लत लग जाती है। जो एक बार पकड़ा गया उसकी जिंदगी जेल में सड़ जाती है। इसलिए नशीले पदार्थों को न बेचें और न ही उपयोग करें।