
महिला थाना पुलिस टीम ने एक युवती के साथ गलत काम करने, ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो वायरल करने व गर्भवती करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
यमुनानगर (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए महिला थाना पुलिस टीम ने एक युवती के साथ गलत काम करने, ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो वायरल करने व गर्भवती करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थाना प्रबंधक शिलावंती ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला करनाल के इंद्री निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह जगाधरी में कोर्स कर रही है। 2 साल पहले आदित्य नाम के एक व्यक्ति से इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी दोस्ती हो गई। आरोपी उसको मिलने के लिए मजबूर करने लगा। वह दोनों आपस में मिलने लग गए। आरोपी आदित्य ने उसको नशीला पदार्थ देकर होटल में ले जाकर बिना उसकी मर्जी के उसके साथ गलत काम किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। आरोपी ने उसक़ो दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। आरोपी उसको शादी करने का झांसा देकर उसके साथ बार-बार बिना उसकी मर्जी के गलत काम करने लग गया। जब उसने शादी के लिए कहा तो वह उसक़ो जान से मारने की धमकी देने लग गया और बोला कि वह उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। इस शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए उप निरीक्षक मुकेश कुमारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्यवाही करते हुए उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के गांव बगदाद निवासी आदित्य पुत्र अवधेश को गिरफ्तार किया। आरोपी गांव शादीपुर में किराए का मकान लेकर रह रहा है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।