Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

अलीगंज में हाहाकार | SA News Chhattisgarh लखनऊ | 23-06-2026: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इस वक्त एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। अलीगंज के सेक्टर-डी स्थित एक निजी कोचिंग सेंटर में सोमवार दोपहर भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि कई छात्र और बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब 3 बजे अचानक आग भड़की और देखते ही देखते पूरी इमारत में फैल गई। उस समय कोचिंग सेंटर में बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे। आग और धुएं से घिरने के बाद कई विद्यार्थियों ने जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीन मंजिला इस इमारत के पहले दो फ्लोर पर पेट शॉप और गेमिंग जोन संचालित था, जबकि तीसरी मंजिल पर कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी चल रही थी। आग लगने के बाद पूरे परिसर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक दर्जन से अधिक गाड़ियां और हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म मौके पर पहुंच गए। घने धुएं के कारण बचाव कार्य में कठिनाई आई, जिसके चलते फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पहली मंजिल की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और फंसे लोगों को निकालने का अभियान शुरू किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रशासन की पहली प्राथमिकता सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालना है। मेडिकल टीमें, एम्बुलेंस और डॉक्टर हाई अलर्ट पर हैं तथा हर कमरे की गहन तलाशी ली जा रही है।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और प्रशासन की ओर से हताहतों का आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। #SANewsChhattisgarh #SANewsChannel #Chhattisgarh #SANewsCG #LucknowFire #BreakingNews #FireAccident #CoachingCenterFire #UttarPradesh #StudentSafety #EmergencyResponse #ViralNews

Chhattisgarh, India | Jun 23, 2026

MORE NEWS