
चिन्तपूर्णी ।। अक्की रतन ।। News123 ।। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद शर्मा ने चिंतपूर्णी नवरात्रों को लेकर प्रशासन पर तीखा हमला किया है विनोद शर्मा ने कहा जिस तरह से कल चिंतपूर्णी में भारी भीड़ उमड़ी उसको लेकर प्रशासन की सारी की तैयारी धारी की धरी रह गई हालात यहां तक हो गए की स्थानीय दुकानदार अपनी प्रसाद की दुकानों को बंद करने पर मजबूर हो गए क्योंकि लोगों की भारी भीड़ को देखकर हर कोई घबरा गया था कि ना जाने कौन सा हादसा हो जाएगा विनोद शर्मा ने कहा कि प्रशासन नवरात्रों से पहले लगातार बैठकर करता है लेकिन धरातल पर सच्चाई कुछ और ही है उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि अगर कोई नया अफसर आया है तो उसे अपने उसे पुराने अफसर के साथ भी तालमेल बिठाना चाहिए जो पहले नवरात्रों में अपनी सेवाएं दे चुका है उन्होंने कहा कि श्रद्धालु भारी श्रद्धा के साथ मां के दरबार पहुंचते हैं लेकिन जब यहां पर आकर उन्हें प्रशासन के द्वारा अच्छी सुविधा प्राप्त नहीं होती तब उनका दिल बहुत दुखी होता है ना तो यहां पर किसी तरह की शौचालय की उचित व्यवस्था है श्रद्धालुओं को शौचालय के लिए भी यहां वहां भटकना पड़ता है हिमाचल के सबसे अमीर मंदिर में मां चिंतपूर्णी मंदिर की गिनती होती है लेकिन धरातल पर सुविधा ना के बराबर है उन्होंने मंदिर अधिकारी से माँग है की जो श्रद्धालु माता के बड़े-बड़े झंडा लेकर यहां पर पहुंचते हैं प्रशासन को चाहिए कि उन झंडों के ऊपर लगी हुई माता की तस्वीर को उतार कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद के रूप में प्रदान करनी चाहिए ताकि श्रद्धालुओं की आस्था और श्रद्धा में किसी तरह की कोई कमी ना हो विनोद शर्मा ने कहा की रूट डायवर्ट लेकर भी प्रशासन की कोई तैयारी नहीं है उन्होंने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी बड़े वाहनों के लिए छोटे वाहनों के लिए अलग-अलग रोड डायवर्ट होने चाहिए थे लेकिन प्रशासन ने इस बार ऐसा कोई इंतजाम नहीं किया जबकि श्रद्धालुओं की संख्या पहले नवरात्रि से लगातार बढ़ रही थी उन्होंने कहा कि प्रशासन को नवरात्रों के बाद आत्म मंथन करने की जरूरत है कि आखिर कल ऐसी नौबत क्यों आई एक भारी जाम की स्थिति पैदा होगी जिसमें एक एंबुलेंस में घंटे तक फंसी रही उन्होंने कहा यह सिर्फ और सिर्फ प्रशासन की ना की गई तैयारी का नतीजा है