
भाजपा ने फिर #चौकाया बड़े चेहरे को छोड उत्तराखंड में भाजपा ने #दिनेश आर्य को बनाया राज्य सभा प्रत्याशी!जाने कौन है दिनेश आर्य!
उत्तराखंड की रिक्त हो रही राज्यसभा सीट के लिए एक बड़ा और चौंकाने वाला निर्णय लेते हुए, संगठन के समर्पित और जमीन से जुड़े नेता दिनेश आर्य को अपना उम्मीदवार बनाया है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा का यह कदम अनुसूचित जाति (SC) वर्ग को साधने के लिए एक बेहद मजबूत और रणनीतिक संदेश माना जा रहा है।
दिनेश आर्य विगत दो दशकों से अधिक समय से संगठन में सक्रिय हैं। वे पूर्व में भाजपा के नैनीताल जिलाध्यक्ष तथा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री जैसे महत्वपूर्ण सांगठनिक पदों पर रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त, वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) भी रहे हैं। वर्तमान में वे उत्तराखंड सरकार में राज्यस्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, और अब पार्टी ने उनकी दीर्घकालिक सेवाओं को देखते हुए उन्हें देश के उच्च सदन यानी राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है।उत्तराखंड की रिक्त हो रही राज्यसभा सीट के लिए एक बड़ा और चौंकाने वाला निर्णय लेते हुए, संगठन के समर्पित और जमीन से जुड़े नेता दिनेश आर्य को अपना उम्मीदवार बनाया है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा का यह कदम अनुसूचित जाति (SC) वर्ग को साधने के लिए एक बेहद मजबूत और रणनीतिक संदेश माना जा रहा है।
दिनेश आर्य विगत दो दशकों से अधिक समय से संगठन में सक्रिय हैं। वे पूर्व में भाजपा के नैनीताल जिलाध्यक्ष तथा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री जैसे महत्वपूर्ण सांगठनिक पदों पर रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त, वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) भी रहे हैं। वर्तमान में वे उत्तराखंड सरकार में राज्यस्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, और अब पार्टी ने उनकी दीर्घकालिक सेवाओं को देखते हुए उन्हें देश के उच्च सदन यानी राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है।
#followerseveryonehighlights
#follower