Credit - @uttarakhand_eye_
देहरादून
महज 300 रुपये के विवाद में तीन हत्याएं
रिपोर्ट शहबाज़ हुसैन
देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी में हुए ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक, प्लंबर राजकुमार बुजुर्ग दंपत्ति के घर काम करने आया था। 600 रुपये में काम तय हुआ था, लेकिन बुजुर्ग दंपत्ति ने उसे 300 रुपये ही दिए। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने पेचकस से बुजुर्ग दंपत्ति पर हमला कर दिया।
इसी दौरान पड़ोस में काम करने वाली नौकरानी बीच-बचाव के लिए पहुंची, तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया।
तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से सोने की चेन और घटना में इस्तेमाल पेचकस बरामद किया है। CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच जारी है।
.
.
.
#breakingnews #latestnews #trending #Dehradun #dehradunpolice