
5 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, परौर रेलवे फाटक के पास पुलिस ने दबोचा
कांगड़ा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भवारना पुलिस ने परौर रेलवे फाटक के पास दो युवकों को 5 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी, इसी दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण वीर (26) निवासी परौर, पालमपुर और दीपक (37) निवासी कांगड़ी, पालमपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 5 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
मामले में पुलिस थाना भवारना में FIR नंबर 162/2026 दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ धारा 21 और 29 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस जांच के दौरान बरामद नशे के स्रोत और आरोपियों के संभावित संपर्कों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता है या नहीं।
#Kangra #Palampur #Bhawarna #Chitta #Heroin #NDPSAct #DrugFreeHimachal #HimachalPradesh #UTHimachal #UTNews