ग्वालियर के इंदरगंज क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब डीजल भरवाने पहुंचे एक कोचिंग संचालक को पंप मालिक के पालतू कुत्ते ने काट लिया। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत करने पर मामला सुलझाने के बजाय पेट्रोल पंप संचालक और स्टाफ ने उसके साथ मारपीट कर दी। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।