Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

मौसम विज्ञान केंद्र ने 25 से 30 जून तक रांची में कहीं-कहीं बारिश के संकेत दिए हैं. एक से 24 जून तक झारखंड में 58 प्रतिशत कम बारिश हुई है. इस दौरान सामान्य बारिश 132.2 मिमी होनी चाहिए, लेकिन वास्तविक वर्षापात 55.6 मिमी ही है. वहीं, रांची में अब तक सामान्य से 13 प्रतिशत कम बारिश हुई है. रांची में इस दौरान सामान्य बारिश 137.4 मिमी है, लेकिन अब तक 119.6 मिमी ही बारिश हुई है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कहीं-कहीं बादल गरजने, बिजली गिरने और 40–50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों, विशेषकर गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना जताई गई है. 26 जून को राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. साथ ही कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और मेघ गर्जन होने के आसार हैं. बुधवार को रांची में 15 मिमी बारिश दर्ज की गई है. जबकि, बोकारो में छिटपुट बारिश हुई है. बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री, जमशेदपुर का 37.6 डिग्री, बोकारो का 36.2 डिग्री व चाईबासा का 37 डिग्री सेल्सियस रहा. इधर, मॉनसून के झारखंड पहुंचने के बाद भी अब तक यहां के लोगों को लगातार झमाझम बारिश देखने को नहीं मिल रही है. इस कारण गर्मी और उमस से पूरी तरह राहत नहीं मिल पा रही है. अब भी पलामू, गढ़वा और चतरा जिले में लू की स्थिति बनी हुई है.

Lohardaga, Lohardaga | Jun 25, 2026