Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

रेवाड़ी पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालो के खिलाफ चलाया स्पेशल अभियान;-ड्रिंक एंड ड्राइव, तेज डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाने, लेन चेंज नियमो की अवहेलना करने व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वाले 820 वाहन चालको पर कसा शिकंजा। रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात एवं हाईवे (हरियाणा) के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा-निर्देश पर गत 15 जून से 21 जून तक जिला रेवाड़ी पुलिस द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव, वाहन में तेज डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाने, लेन चेंज नियमों की अवहेलना करने व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वालों के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाया गया। रेवाड़ी पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा, यातायात अनुशासन और सार्वजनिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी और प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक श्री हेमेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि रेवाड़ी पुलिस ने इस सप्ताह के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 04 वाहन चालकों के चालान किए है। अक्सर देखने में आता है कि रात्रि के समय काफी वाहन चालक नशे में धुत होकर वाहन चलाते हैं जिससे वह अपने आप को तो खतरे में डालते ही हैं साथ में सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालक के लिए भी खतरा बन जाते है। शराब पीकर गाड़ी चलाना सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बनता है और यह मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 185 के तहत दंडनीय अपराध है। पुलिस अधीक्षक श्री हेमेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि कुछ लोग गाड़ी में तेज़ डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने के साथ-साथ लोगों में दहशत और असुविधा पैदा करते है। कई बार इस तरह की हरकतें सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बन जाती हैं। इस सप्ताह के दौरान रेवाड़ी पुलिस ने गाड़ी में तेज़ डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने वाले व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वाले एक वाहन चालक पर शिकंजा कसा है। उन्होंने बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वालों को सचेत करते हुए कहा कि अभी केवल रेवाड़ी पुलिस चालान ही कर रही है संभल जाएं अन्यथा इस अपराध के लिए मुकदमा का भी प्रावधान है। इसके साथ ही रेवाड़ी पुलिस ने इस सप्ताह में लेन चेंज से सम्बंधित नियम की अवहेलना पर 815 वाहन चालकों के चालान किए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा है कि रेवाड़ी पुलिस आमजन को विश्वास दिलाती है कि शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जो भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील है कि गाड़ियों में ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें। नशे की हालत में वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोडने व ध्वनि प्रदूषण करने से बचें। रेवाड़ी पुलिस सुरक्षित, अनुशासित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए निरंतर कार्यरत है और ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। ................................................... फोटो संलग्न है।

Rewari, Rewari | Jun 23, 2026

MORE NEWS

धारूहेड़ा की साहबी नदी में प्रदूषण का मामला पहुंचा केंद्र तक
बोर्ड ने मानी जलभराव और अपशिष्ट जल की समस्या
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार 
धारूहेड़ा स्थित साबी नदी के जलग्रहण क्षेत्र को प्रदूषण से बचाने के लिए गांव खरखड़ा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रकाश यादव द्वारा शुरू की गई मुहिम अब बड़े परिणाम देती दिखाई दे रही है। भिवाड़ी और खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले प्रदूषित पानी के साबी नदी क्षेत्र तक पहुंचने के मुद्दे को लेकर प्रकाश यादव ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव, प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड  तथा अन्य संबंधित विभागों को लगातार पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के बाद राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा कराई गई जांच में जलभराव और प्रदूषण की समस्या को गंभीर माना गया है।
जांच रिपोर्ट के अनुसार खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित शनि मंदिर और आसपास के इलाके में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। बोर्ड ने माना है कि भिवाड़ी और आसपास के क्षेत्रों से निकलने वाला भारी मात्रा में घरेलू सीवेज इस क्षेत्र में पहुंच रहा है, जिससे खाली भूखंडों और निचले इलाकों में गंदा पानी जमा हो रहा है। रिपोर्ट में यह भी स्वीकार किया गया है कि कुछ औद्योगिक इकाइयां इस जलभराव की स्थिति का फायदा उठाकर अवसर मिलने पर अपना अपशिष्ट जल भी यहां छोड़ देती हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि भिवाड़ी क्षेत्र में सीवेज प्रबंधन की क्षमता कम पड़ने के कारण बड़ी मात्रा में अनुपचारित पानी प्रभावित क्षेत्र तक पहुंच रहा है। इसके साथ ही हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्रों से आने वाला गंदा पानी भी समस्या को बढ़ा रहा है। लंबे समय से स्थानीय लोग आरोप लगाते रहे हैं कि यह पानी आगे चलकर सहाबी नदी के कैचमेंट क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा लिए गए पानी के नमूनों की जांच में भी प्रदूषण के संकेत मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार पानी में जैविक एवं रासायनिक प्रदूषण से जुड़े कई मानक सामान्य सीमा से अधिक पाए गए। हालांकि बोर्ड ने पानी की प्रकृति को मुख्य रूप से घरेलू सीवेज बताया है, लेकिन उद्योगों द्वारा अपशिष्ट जल छोड़े जाने की संभावना को भी स्वीकार किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र और राज्य स्तर पर समाधान की दिशा में पहल शुरू की गई है। रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र से जल निकासी के लिए लगभग छह किलोमीटर लंबे ड्रेन के निर्माण की योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा भिवाड़ी में 34 एमएलडी क्षमता का नया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट चालू किया गया है। खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के लिए कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट  स्थापित करने हेतु भूमि भी चिन्हित की गई है।
प्रकाश यादव ने कहा कि साबी नदी क्षेत्र को बचाने और लोगों को प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने मांग की कि जलभराव का फायदा उठाकर अपशिष्ट जल छोड़ने वाली औद्योगिक इकाइयों की पहचान सार्वजनिक कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि यह रिपोर्ट वर्षों से उठाए जा रहे पर्यावरणीय मुद्दों की पुष्टि करती है। अब लोगों को उम्मीद है कि सरकार और संबंधित विभाग केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहकर धरातल पर स्थायी समाधान सुनिश्चित करेंगे।

फोटो कैप्शन

धारूहेड़ा की साहबी नदी में प्रदूषण का मामला पहुंचा केंद्र तक बोर्ड ने मानी जलभराव और अपशिष्ट जल की समस्या रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार धारूहेड़ा स्थित साबी नदी के जलग्रहण क्षेत्र को प्रदूषण से बचाने के लिए गांव खरखड़ा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रकाश यादव द्वारा शुरू की गई मुहिम अब बड़े परिणाम देती दिखाई दे रही है। भिवाड़ी और खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले प्रदूषित पानी के साबी नदी क्षेत्र तक पहुंचने के मुद्दे को लेकर प्रकाश यादव ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव, प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा अन्य संबंधित विभागों को लगातार पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के बाद राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा कराई गई जांच में जलभराव और प्रदूषण की समस्या को गंभीर माना गया है। जांच रिपोर्ट के अनुसार खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित शनि मंदिर और आसपास के इलाके में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। बोर्ड ने माना है कि भिवाड़ी और आसपास के क्षेत्रों से निकलने वाला भारी मात्रा में घरेलू सीवेज इस क्षेत्र में पहुंच रहा है, जिससे खाली भूखंडों और निचले इलाकों में गंदा पानी जमा हो रहा है। रिपोर्ट में यह भी स्वीकार किया गया है कि कुछ औद्योगिक इकाइयां इस जलभराव की स्थिति का फायदा उठाकर अवसर मिलने पर अपना अपशिष्ट जल भी यहां छोड़ देती हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि भिवाड़ी क्षेत्र में सीवेज प्रबंधन की क्षमता कम पड़ने के कारण बड़ी मात्रा में अनुपचारित पानी प्रभावित क्षेत्र तक पहुंच रहा है। इसके साथ ही हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्रों से आने वाला गंदा पानी भी समस्या को बढ़ा रहा है। लंबे समय से स्थानीय लोग आरोप लगाते रहे हैं कि यह पानी आगे चलकर सहाबी नदी के कैचमेंट क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा लिए गए पानी के नमूनों की जांच में भी प्रदूषण के संकेत मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार पानी में जैविक एवं रासायनिक प्रदूषण से जुड़े कई मानक सामान्य सीमा से अधिक पाए गए। हालांकि बोर्ड ने पानी की प्रकृति को मुख्य रूप से घरेलू सीवेज बताया है, लेकिन उद्योगों द्वारा अपशिष्ट जल छोड़े जाने की संभावना को भी स्वीकार किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र और राज्य स्तर पर समाधान की दिशा में पहल शुरू की गई है। रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र से जल निकासी के लिए लगभग छह किलोमीटर लंबे ड्रेन के निर्माण की योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा भिवाड़ी में 34 एमएलडी क्षमता का नया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट चालू किया गया है। खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के लिए कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने हेतु भूमि भी चिन्हित की गई है। प्रकाश यादव ने कहा कि साबी नदी क्षेत्र को बचाने और लोगों को प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने मांग की कि जलभराव का फायदा उठाकर अपशिष्ट जल छोड़ने वाली औद्योगिक इकाइयों की पहचान सार्वजनिक कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि यह रिपोर्ट वर्षों से उठाए जा रहे पर्यावरणीय मुद्दों की पुष्टि करती है। अब लोगों को उम्मीद है कि सरकार और संबंधित विभाग केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहकर धरातल पर स्थायी समाधान सुनिश्चित करेंगे। फोटो कैप्शन

Rewari, Rewari | Jun 23, 2026

रेवाड़ी में कंटेनर डिपो में कंटेनर में लगी आग #डिपो में मचा हड़कंप #फायर की गाड़ी मौके पर पहुंची

रेवाड़ी में कंटेनर डिपो में कंटेनर में लगी आग #डिपो में मचा हड़कंप #फायर की गाड़ी मौके पर पहुंची

Rewari, Rewari | Jun 23, 2026

भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता 24 जून को तीन बजे गणपति गार्डन पहुंचेगी * रेवाड़ी पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा - भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली

भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता 24 जून को तीन बजे गणपति गार्डन पहुंचेगी * रेवाड़ी पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा - भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली

Rewari, Rewari | Jun 22, 2026