
सोनम वांगचुक के समर्थन में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा
अमेठी। आम आदमी पार्टी (आप) अमेठी इकाई ने सोमवार को जंतर-मंतर पर अनशनरत शिक्षाविद सोनम वांगचुक के साथ कथित पुलिस कार्रवाई और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।
जिलाध्यक्ष अनुराग शुक्ला के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया तथा 21 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाया गया। पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक से प्रभावित छात्रों को न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं तथा युवाओं के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान पार्टी के महासचिव दीपक शुक्ला, मीडिया प्रभारी आवेश हनफी,उपाध्यक्ष देवांश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. मनकाम सिंह, खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष पवन मिश्रा, व्यापार प्रकोष्ठ के अभिषेक यादव सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी ने राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप कर लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
।
Amethi, Amethi | Jul 20, 2026