ईरानी ठिकानों पर अमेरिका की बमबारी के बाद ईरान ने खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने कहा है कि उनसे जॉर्डन में एक बेस पर मौजूद कमांड और कंट्रोल सेंटर और ड्रोन हैंगर को नष्ट कर दिया है। आईआरजीसी ने कहा है कि यह कार्रवाई ईरान पर अमेरिकी हमले के जवाब में की गई है। इस बीच संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और कतर से रिपोर्ट आई हैं कि उन पर भी हमले हो रहे हैं।
UAE के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियां ईरान से आ रही मिसाइलों और ड्रोनों का मुकाबला कर रही हैं। पड़ोसी देश बहरीन में हवाई हमले के सायरन बजने लगे। बहरीन के गृह मंत्रालय ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है।