बांकीपुर में प्रशांत किशोर आगे, चौथे राउंड की मतगणना में BJP पीछे
पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट (182) पर जारी मतगणना के 4वें राउंड के बाद जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर 6,269 वोट के साथ 1,145 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं भाजपा के नीरज कुमार 5,124 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि राजद की रेखा कुमारी 884 वोट के साथ तीसरे स्थान पर चल रही हैं। मतगणना के कुल 31 राउंड होने हैं और आगे के राउंड में तस्वीर बदल सकती है।