घरेलू विवाद के बाद महिला ने किया कीटनाशक का सेवन
गोपीकांदर के कुम्हारबांध गांव की घटना, सीएचसी में चल रहा इलाज
दुमका जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कुम्हारबांध गांव में सोमवार सुबह घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर पति शिवलाल हेंब्रम उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), गोपीकांदर लेकर पहुंचे।
बताया गया कि रविवार शाम से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह फिर कहासुनी हुई, जिसके बाद पत्नी सिलबांती मुर्मू ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया।
सिलबांती तीन बच्चों की मां है। सीएचसी में डॉ. हेमंत मुर्मू की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।
#Dumka #Gopikandar #JharkhandNews #LocalNews #SanthalParganaKhabar