
पुलिसकर्मी की बेटी अनुष्का की सफलता पर फतेहाबाद पुलिस को गर्व, नीट-यूजी में शानदार उपलब्धि हासिल की
– पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस ने कार्यालय में अनुष्का एवं मुख्य सिपाही विनोद को दी बधाई
फतेहाबाद, 17 जुलाई। फतेहाबाद पुलिस परिवार के लिए यह गौरवपूर्ण एवं हर्ष का विषय है कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय फतेहाबाद में तैनात मुख्य सिपाही विनोद की पुत्री अनुष्का ने नीट-यूजी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर अपने परिवार, क्षेत्र और फतेहाबाद पुलिस का नाम रोशन किया है।
अनुष्का ने अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। पुलिसकर्मी परिवार से आने वाली अनुष्का की सफलता न केवल उसके माता-पिता के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि पूरे फतेहाबाद पुलिस परिवार के लिए भी प्रेरणादायक है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि कड़ी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* ने अपने कार्यालय में अनुष्का एवं उनके पिता मुख्य सिपाही विनोद से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। पुलिस अधीक्षक ने अनुष्का की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियां पूरे पुलिस विभाग के लिए गर्व का विषय होती हैं। उन्होंने कहा कि अनुष्का की मेहनत और सफलता अन्य विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
पुलिस अधीक्षक ने अनुष्का के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह भविष्य में अपने ज्ञान और प्रतिभा से समाज की सेवा करें और अपने परिवार व विभाग का नाम इसी तरह रोशन करती रहें।
*फतेहाबाद पुलिस परिवार अनुष्का की इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता है।*
#adgphisar
#dprharyana
#dutyofpolice
#dgpharyana
#cmoharyana
#NayabSinghSaini