सड़क दुर्घटना में युवक की मौत पर शोक जताने पहुंचे विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता
पांकी। सड़क दुर्घटना में पथरा निवासी अरुण सिंह के पुत्र अंकित कुमार सिंह की असामयिक मृत्यु की खबर सुनकर पांकी विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता शोकाकुल परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे। इस दौरान विधायक ने दिवंगत अंकित सिंह के परिजनों को सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विधायक ने कहा कि अंकित सिंह की असमय मृत्यु अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
मौके पर विधायक ने परिवार की समस्याओं को भी सुना और भरोसा दिलाया कि वे हर स्तर पर सहयोग करने के लिए तत्पर हैं। उनके साथ मौजूद लोगों ने भी दिवंगत युवक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया।
गौरतलब है कि हाल ही में पांकी-डालटनगंज मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में अंकित कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Panki, Palamu | Jun 9, 2026