
#रामनगर के बाल कल्याण समिति ढिकुली के तत्वाधान में राजकीय इंटर कॉलेज ढिकुली में 'स्व. श्री #गणेश चंद्रा छिम्वाल स्मृति छात्रवृत्ति समारोह' का भव्य आयोजन किया गया।
#कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य आशाराम निराला ने की। समारोह में शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 6 से 12 तक के 33 मेधावी विद्यार्थियों को नकद छात्रवृत्ति एवं सम्मान पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
#इस दौरान शैक्षणिक प्रदर्शन के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य पाठ्य-सहगामी क्रियाकलापों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
#ढिकुली विद्यालय की पूर्व छात्रा लीला सती (पत्नी भुवन चंद्र सती, हल्द्वानी) ने विद्यालय के नाम पर 7 लाख रुपये की एफडी बनाई है। इसके ब्याज से प्रतिवर्ष नोबेल पुरस्कार की तर्ज पर मेधावी छात्रों को उनके स्व. माता-पिता स्वर्गीय गणेश चंद्रा छिम्वाल एवं स्वर्गीय चंद्रा छिम्वाल की स्मृति में पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।
#समारोह में SMC अध्यक्ष उमेश अधिकारी, PTA अध्यक्ष श्रीमती गीता देवी, ग्राम प्रधान (ढिकुली) श्रीमती खष्टी छिम्वाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि तारा रावत, बाल कल्याण समिति के ऑडिटर श्री एन.के. नैनवाल तथा श्री धीरेंद्र छिम्वाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
#इसके साथ ही भुवन सती,भुवन छिम्वाल, नीलम सती, चंद्रशेखर छिम्वाल, विद्यालय के प्रवक्ता श्री लोकेश सिंह रावत, श्री प्रभात सक्सेना , श्री हेमचंद्र पाण्डेय,श्री कुंदन लाल, श्री मोहन सिंह, श्री सी.बी.एस. कन्याल, श्री नवीन चंद्र कांडपाल,श्री अब्दुल वहीद, श्रीमती रुचि पांडे, श्रीमती रुचि आर्या, श्रीमती दीपा सती, श्रीमती शीतल आर्या, कु. बबीता, श्री बिलाल अंसारी सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
#कार्यक्रम का संचालन श्री चंद्र बहादुर सिंह कन्याल द्वारा किया गया।
#uttarakhand #Ramnagar #Nainital