मोरनी-बड़ीशेर मार्ग पर सड़क संकरी, बस का टायर किनारे से गुजरने पर हादसे का खतरा
मोरनी बड़ीशेर मार्ग पर गांव श्यामू के पास सड़क का किनारा गिरने से रास्ता बेहद संकरा हो गया है। स्थिति इतनी गंभीर है कि यहां से गुजरने वाली बसों का एक टायर सड़क के किनारे से होकर निकलता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पर रोजाना वाहनों की आवाजाही रहती है। सड़क का किनारा क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है और बरसात के दौरान खतरा और बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर सड़क के क्षतिग्रस्त किनारे को जल्द दुरुस्त करवाया जाए, ताकि किसी संभावित हादसे को टाला जा सके।
#मोरनी #बड़ीशेर #श्यामू #सड़क_समस्या #पंचकूला #समाचार_संसार_न्यूज़_24 #सच्ची_खबर_सटीक_विश्लेषण