#गांगियासर GSS पर कल 3 घंटे रहेगी बिजली बंद, कई गांव होंगे प्रभावित
33/11 केवी जीएसएस पर होगा आवश्यक रखरखाव कार्य, सुबह 8 से 11 बजे तक बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति
बिसाऊ। विद्युत वितरण निगम की ओर से 33/11 केवी जीएसएस गांगियासर पर शुक्रवार, 6 नवंबर को आवश्यक रखरखाव (मेंटेनेंस) का कार्य किया जाएगा। इसके चलते जीएसएस से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बंद रहेगी।
विद्युत कटौती के कारण गांगियासर, कोदेसर, धीरासर, नाथासर, पोल्ट्री फार्म सहित संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के चलते उपभोक्ताओं को करीब तीन घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
सहायक अभियंता अजीत पाल सिंह ने क्षेत्र के समस्त उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने आवश्यक कार्य निपटा लें तथा बिजली से संबंधित जरूरी व्यवस्थाएं पहले ही कर लें। विभाग ने असुविधा के लिए खेद जताया है।
#बिसाऊ #गांगियासर #बिजलीकटौती #विद्युतविभाग #PowerCut #AVVNL #गंगियासरGSS #कोडेसर #धीरासर #नाथासर #ShekhawatiExpress #BreakingNews