
देशभर के विभिन्न कोचिंग सेंटरों में हुए हालिया अग्निकांडों से सबक लेते हुए सरगुजा जिला प्रशासन इस समय भारी एक्शन मोड में है। अम्बिकापुर में चलाए जा रहे दो दिवसीय विशेष फायर सेफ्टी ऑडिट में शहर के हॉस्टलों और कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह फेल पाई गई है। जिला अग्निशमन विभाग के औचक निरीक्षण में किसी भी संस्थान में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं मिले; कहीं फायर एक्स्टिंग्विशर गायब थे तो कहीं एक्सपायर हो चुके थे। तंग गलियों और संकरी सीढ़ियों के बीच छात्रों की जान जोखिम में डालकर चल रहे ऐसे 24 निजी संस्थानों को प्रशासन ने तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
फायर सेफ्टी प्रभारी अंजनी तिवारी ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सभी डिफॉल्टर संस्थानों को एक सप्ताह के भीतर आधुनिक फायर सिस्टम इंस्टॉल करने और प्रवेश मार्ग व सीढ़ियों की चौड़ाई बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। अगर तय समय सीमा के भीतर ये कमियां दूर नहीं की गईं, तो प्रशासन बिना किसी ढिलाई के इन सभी कोचिंग सेंटरों और हॉस्टलों में सीधे तालाबंदी (सीलिंग) की सख्त कार्रवाई करेगा।
#Ambikapur #FireSafetyAudit #SurgujaPolice #ChhattisgarhNews #CoachingCenter #SafetyFirst #AdministrationAction #Alert #FatafatNews