
₹25 हजार का इनामी जालसाज गिरफ्तार, वित्तीय धोखाधड़ी व फर्जी दस्तावेज मामले में थी तलाश
बलिया। कोतवाली पुलिस ने वित्तीय धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और डिजिटल जालसाजी से जुड़े मामले में 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त अक्षयवर नाथ तिवारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को महुवा मोड़ के पास से दबोचा।
पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर को प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित इनामी अभियुक्त अक्षयवर नाथ तिवारी ओवरब्रिज तिराहा से महुवा मोड़ की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे महुवा मोड़ के पास गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अक्षयवर नाथ तिवारी (55) पुत्र स्व. रघुवंश तिवारी, निवासी बजहा, थाना बांसडीह रोड, बलिया के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके विरुद्ध थाना कोतवाली में दर्ज मु0अ0सं0 022/2026 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह, उपनिरीक्षक नीरज कुमार वर्मा समेत थाना कोतवाली के पुलिसकर्मी शामिल रहे।हैशटैग:
#BalliaNews #BalliaPolice #CrimeNews #FraudCase #BreakingNews