
#राठ में मिशन शक्ति 6.0 का आगाज, जागरूकता रैली निकाल छात्राओं ने दिया सुरक्षा का संदेश
विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत और चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया ने दिखाई हरी झंडी; महिला सुरक्षा, अधिकारों व हेल्पलाइन की दी जानकारी
राठ (हमीरपुर)। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को लेकर सोमवार को राठ में मिशन शक्ति अभियान 6.0 की शुरुआत जागरूकता रैली के साथ हुई। रैली के माध्यम से छात्राओं ने महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और कानून के प्रति जागरूक किया।
कोतवाली परिसर में विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत और चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। मां शारदा बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रैली में भाग लेकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी कानूनों तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनकी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे अपने अधिकारों को समझें और जरूरत पड़ने पर सहायता प्राप्त कर सकें।
इस दौरान एसडीएम चित्रा निर्वाल, सीओ राजीव प्रताप सिंह, तहसीलदार दिलीप कुमार, कोतवाल अनूप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
📲 Rath Times से जुड़ें
👍 खबर पसंद आए तो लाइक करें।
↗️ जनहित की इस खबर को शेयर करें।
💬 आपकी राय का स्वागत है।
🔔 राठ और हमीरपुर की स्थानीय खबरों के लिए Rath Times को फॉलो करें।
#RathTimes #MissionShakti60 #मिशनशक्ति #महिलासुरक्षा #राठ #हमीरपुर #नारीसशक्तिकरण
Rath, Hamirpur | Oct 17, 2026