Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

दिल्ली में कोली समाज की ऐतिहासिक एकता का प्रदर्शन! तालकटोरा स्टेडियम में 12वें राष्ट्रीय महाअधिवेशन में देशभर से हजारों लोग जुटे। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व सीएम रेखा गुप्ता ने किया संबोधित। दिल्ली, 21 जून : नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में रविवार को आयोजित अखिल भारतीय कोली समाज (रजि.) का 12वां राष्ट्रीय महाअधिवेशन ऐतिहासिक और भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। देश के लगभग सभी राज्यों से हजारों की संख्या में पहुंचे समाजबंधुओं ने एक मंच पर एकत्र होकर कोली समाज की एकता, संगठन और सामाजिक शक्ति का अभूतपूर्व परिचय दिया। स्टेडियम में सुबह से ही समाजबंधुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। स्थिति यह रही कि देखते ही देखते पूरा तालकटोरा इंडोर स्टेडियम हाउसफुल हो गया। हजारों लोग सीढ़ियों और रेलिंग पर बैठकर कार्यक्रम देखते रहे, जबकि बड़ी संख्या में समाजबंधुओं को स्टेडियम के बाहर खड़े होकर ही कार्यक्रम का हिस्सा बनना पड़ा। आयोजन का यह दृश्य कोली समाज की बढ़ती एकजुटता और जागरूकता का प्रतीक बन गया। महाअधिवेशन की अध्यक्षता अखिल भारतीय कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रहे। विशिष्ट अतिथियों में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित विभिन्न राज्यों से कोली समाज के सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, वर्तमान विधायक तथा समाज के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सबसे आकर्षक क्षण तब रहा, जब हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू इकाई के सांस्कृतिक दल ने पारंपरिक हिमाचली वेशभूषा और लोक वाद्य यंत्रों के साथ मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का भव्य स्वागत किया। कुल्लू की लोक संस्कृति की इस प्रस्तुति ने पूरे स्टेडियम में मौजूद हजारों लोगों का दिल जीत लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा सभागार गूंज उठा। हिमाचल प्रदेश से लगभग 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने महाअधिवेशन में भाग लेकर प्रदेश की सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। प्रतिनिधियों ने समाज की शिक्षा, संगठन विस्तार, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण, युवाओं की भागीदारी तथा राजनीतिक प्रतिनिधित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने सुझाव रखे। अपने संबोधन में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से आए समाजबंधुओं की सहभागिता ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को साकार किया है। उन्होंने कहा कि कोली समाज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है तथा राष्ट्र निर्माण में उसका योगदान सदैव सराहनीय रहा है। उन्हें विश्वास है कि शिक्षा, संगठन, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रसेवा के मूल्यों के साथ अखिल भारतीय कोली समाज आने वाले वर्षों में और अधिक संगठित, सशक्त तथा प्रभावशाली बनकर देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने महाअधिवेशन की सफलता पर सभी पदाधिकारियों और समाजबंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में कोली समाज के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सरकार समाज के महापुरुषों और वीरांगनाओं के सम्मान के लिए निरंतर कार्य करेगी। उन्होंने वीरांगना झलकारी बाई के नाम से दिल्ली में एक सरकारी योजना शुरू करने की घोषणा करते हुए समाज के विकास में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य एवं सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल को भी विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से वे समारोह में शामिल नहीं हो सके। महाअधिवेशन के दौरान समाज की शिक्षा, सामाजिक समानता, संगठन विस्तार, युवाओं की भागीदारी, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक अधिकारों तथा राजनीतिक भागीदारी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इन प्रस्तावों को केंद्र एवं विभिन्न राज्य सरकारों के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने का भी निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ यह 12वां राष्ट्रीय महाअधिवेशन पूरे देश के कोली समाज को एक नई दिशा और नई ऊर्जा देने वाला साबित होगा। उन्होंने कहा कि समाज के गौरव पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा दिए गए प्रेरणादायी विचार समाज के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगे। उन्होंने इस भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन की सफलता पर सभी राज्यों से आए प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की शक्ति उसकी एकता और संगठन में निहित है। कार्यक्रम के अंत में पूरे देश से आए समाजबंधुओं ने एक स्वर में समाज को और अधिक संगठित करने, शिक्षा को बढ़ावा देने, युवाओं को आगे लाने तथा सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। महाअधिवेशन राष्ट्रगान और धन्यवाद प्रस्ताव के साथ सम्पन्न हुआ।

MORE NEWS

सरस्वती विद्या मंदिर जोगिंद्रनगर में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल ने की।
इस अवसर पर अजय जमवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने 'एकात्म मानववाद' का विचार देकर देश को नई दिशा दी। उनके सिद्धांत आज भी समाज और राजनीति के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि अंत्योदय के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान का जो सपना पंडित जी ने देखा था, उसे साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान विद्यार्थियों ने उनके जीवन पर आधारित भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। इससे पहले मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा ने उन्हें सलवा टोपी पहनकर सम्मानित किया।इस अवसर पर मंडी जिला उपाध्यक्ष अजय सकलानी,जिला कार्यकारणी सदस्य मेघना ठाकुर, जोगिंद्रनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, उपाध्यक्ष राजीव सूद, महामंत्री शक्ति राणा प्रवक्ता रविन्द्र शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सरस्वती विद्या मंदिर जोगिंद्रनगर में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल ने की। इस अवसर पर अजय जमवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने 'एकात्म मानववाद' का विचार देकर देश को नई दिशा दी। उनके सिद्धांत आज भी समाज और राजनीति के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि अंत्योदय के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान का जो सपना पंडित जी ने देखा था, उसे साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान विद्यार्थियों ने उनके जीवन पर आधारित भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। इससे पहले मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा ने उन्हें सलवा टोपी पहनकर सम्मानित किया।इस अवसर पर मंडी जिला उपाध्यक्ष अजय सकलानी,जिला कार्यकारणी सदस्य मेघना ठाकुर, जोगिंद्रनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, उपाध्यक्ष राजीव सूद, महामंत्री शक्ति राणा प्रवक्ता रविन्द्र शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jogindarnagar, Mandi | Jun 23, 2026

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर बैजनाथ विधानसभा के दुर्गम क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत धर्माण में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज जमवाल ने सहभागिता कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एंव माननीय पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी,पँचायत समिति बैजनाथ अध्यक्ष संजय ठाकुर,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र कपूर सहित सम्मानित जनता उपस्थित रही।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर बैजनाथ विधानसभा के दुर्गम क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत धर्माण में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज जमवाल ने सहभागिता कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एंव माननीय पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी,पँचायत समिति बैजनाथ अध्यक्ष संजय ठाकुर,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र कपूर सहित सम्मानित जनता उपस्थित रही।

Jogindarnagar, Mandi | Jun 23, 2026

NH-5 पर स्थापित चोलिंग पुल सतलुज में समाया, बड़ा हादसा टला, लेकिन जिम्मेदार कौन?

NH-5 पर स्थापित चोलिंग पुल सतलुज में समाया, बड़ा हादसा टला, लेकिन जिम्मेदार कौन?

Jogindarnagar, Mandi | Jun 23, 2026

*चौन्तड़ा में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित, एंटी चिट्टा अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान* 
 *जोगिंदर नगर, नरेश अवस्थी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौन्तड़ा में आज पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में चौन्तड़ा ब्लॉक के नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार के एंटी चिट्टा अभियान को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाना तथा पंचायत स्तर पर नशे के विरुद्ध व्यापक जन-जागरूकता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में लगभग 150 पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, उप-मंडल पुलिस अधिकारी पधर, थाना प्रभारी जोगिन्द्रनगर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि चिट्टा और अन्य मादक पदार्थ आज युवाओं एवं समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि एंटी चिट्टा अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों, युवाओं, अभिभावकों, शिक्षण संस्थानों तथा आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने तथा युवाओं को खेल, शिक्षा एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा चिट्टा तस्करों एवं नशे के कारोबार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है और समुदाय के सहयोग से इस नेटवर्क को जड़ से समाप्त किया जाएगा। उन्होंने सभी पंचायतों से अपने गांवों को चिट्टा मुक्त एवं नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
थाना प्रभारी जोगिन्द्रनगर निरीक्षक सकिनी कपूर ने कहा कि जोगिन्द्रनगर क्षेत्र को एंटी चिट्टा अभियान में प्रदेश का अग्रणी क्षेत्र बनाना लक्ष्य है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे पुलिस के साथ मिलकर इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दें तथा प्रत्येक पंचायत में नशे के विरुद्ध सतत जागरूकता गतिविधियां आयोजित करें। उन्होंने कहा कि सामुदायिक सहभागिता और समय पर सूचना ही चिट्टा एवं अन्य मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने का सबसे सशक्त माध्यम है।
सम्मेलन के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार साझा किए तथा नशा उन्मूलन एवं एंटी चिट्टा अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। सभी प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने का संकल्प लिया।
सम्मेलन में एंटी चिट्टा अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों पर विशेष बल दिया गया। उपस्थित प्रतिनिधियों ने इसे एक प्रेरणादायक एवं अत्यंत उपयोगी पहल बताया।

*चौन्तड़ा में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित, एंटी चिट्टा अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान* *जोगिंदर नगर, नरेश अवस्थी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौन्तड़ा में आज पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में चौन्तड़ा ब्लॉक के नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार के एंटी चिट्टा अभियान को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाना तथा पंचायत स्तर पर नशे के विरुद्ध व्यापक जन-जागरूकता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में लगभग 150 पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, उप-मंडल पुलिस अधिकारी पधर, थाना प्रभारी जोगिन्द्रनगर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि चिट्टा और अन्य मादक पदार्थ आज युवाओं एवं समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि एंटी चिट्टा अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों, युवाओं, अभिभावकों, शिक्षण संस्थानों तथा आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने तथा युवाओं को खेल, शिक्षा एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा चिट्टा तस्करों एवं नशे के कारोबार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है और समुदाय के सहयोग से इस नेटवर्क को जड़ से समाप्त किया जाएगा। उन्होंने सभी पंचायतों से अपने गांवों को चिट्टा मुक्त एवं नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। थाना प्रभारी जोगिन्द्रनगर निरीक्षक सकिनी कपूर ने कहा कि जोगिन्द्रनगर क्षेत्र को एंटी चिट्टा अभियान में प्रदेश का अग्रणी क्षेत्र बनाना लक्ष्य है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे पुलिस के साथ मिलकर इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दें तथा प्रत्येक पंचायत में नशे के विरुद्ध सतत जागरूकता गतिविधियां आयोजित करें। उन्होंने कहा कि सामुदायिक सहभागिता और समय पर सूचना ही चिट्टा एवं अन्य मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने का सबसे सशक्त माध्यम है। सम्मेलन के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार साझा किए तथा नशा उन्मूलन एवं एंटी चिट्टा अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। सभी प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने का संकल्प लिया। सम्मेलन में एंटी चिट्टा अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों पर विशेष बल दिया गया। उपस्थित प्रतिनिधियों ने इसे एक प्रेरणादायक एवं अत्यंत उपयोगी पहल बताया।

Jogindarnagar, Mandi | Jun 23, 2026

अभ्यास के दौरान जोगिंद्रनगर का युवा धावक सावन बरवाल

अभ्यास के दौरान जोगिंद्रनगर का युवा धावक सावन बरवाल

Jogindarnagar, Mandi | Jun 23, 2026