सुंदरनगर में ट्रैवलर से 10.070 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
डीएसपी भारत भूषण के निर्देशों पर धनोटू पुलिस की कार्रवाई, कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए दोनों आरोपी
सुंदरनगर ...
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धनोटू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैवलर की तलाशी के दौरान 10.070 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण के निर्देशों पर धनोटू पुलिस ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक ट्रैवलर को जांच के लिए रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को 10.070 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।