Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

श्री नरेन्द्र सिंह मीना पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ के निर्देशन मे एमडी ड्रग्स बनाने की फेक्ट्री पर बडी कार्यवाही। नोहर थाना क्षेत्र के गांव असरजाना के खेत में बनी ढाणी से भारी मात्रा में अवैध एमडी ड्रग्स बनाने के उपकरण केमिकल, अफीम व एमडी सहित चार आरोपी गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से 212 ग्राम अफीम, 5.36 ग्राम एमडी, 4 कांच की बोतलो में Methyl propiophenone, एक कांच की बोतल में Benzene ACS 99.5%, 25 लीटर Acetone, 25 लीटर Hydrochloride Acid, 25 लीटर Methylamine 40% व 2500 एमएल N-Methyl-2-Pyrrolidone (NMP) बरामद । डीएसटी सेक्टर नोहर के सहयोग से पुलिस थाना नोहर की कार्यवाही। आरोपीगण सुभाष निवासी कालूपुरा जिला जालोर, सुनील कुमार निवासी जाखडावाली पुलिस थाना पीलीबंगा जिला हनुमानगढ, रविन्द्र निवासी असरजाना पुलिस थाना नोहर जिला हनुमानगढ व विजयपाल सिंह निवासी असरजाना पुलिस थाना नोहर जिला हनुमानगढ गिरफ्तार कर प्रकरण संख्या 228/2026 धारा 8/18, 21, 22, 25, 27ए, 29, 30 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान जारी। आरोपी सुभाष निवासी जालौर के विरूद्ध पूर्व मे एनडीपीएस, डकैती, पोक्सो, गंभीर मारपीट सहित 05 प्रकरण विभिन्न थानो मे दर्ज है तथा एमडी के प्रकरण में पुलिस थाना डीसा, जिला बनासकांठा (गुजरात) में फरार चल रहा है। सुनील निवासी जाखडावाली के विरूद्ध पूर्व मे हत्या का प्रयास, मारपीट सहित 03 प्रकरण दर्ज है। प्रकरण मे आरोपीगण सतीश कुमार नाई निवासी डुगरांना, विनोद कुमार नायक निवासी खेदासरी, सुखदेव राजपूत निवासी भोजेवाला राजियासर जिला श्री गंगानगर, बलवंतराम नायक निवासी भोजेवाला व दीपचंद निवासी डुगराना की तलाश जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 19.06.2026 की रात्रि को नोहर थाना क्षेत्र के गांव असरजाना के खेत में बनी ढाणी से श्री अजय कुमार पुनि थानाधिकारी मय टीम पुलिस थाना नोहर को दौराने गश्त मुखबीर सुचना मिली कि रविन्द्र पुत्र हनुमानसिंह राजपूत निवासी असरजाना जौ अवैध एमडी का धंधा करता है रविन्द्र ने असरजाना खेत में बनी ढाणी के कमरे में एमडी बनाने की फैक्ट्री लगाई हुई है रविन्द्र अपने साथियो के साथ भारी मात्रा में एमडी बना रहा है तुरन्त दबिश दी जावे तो एमडी, एमडी बनाने के रासायनिक पदार्थ तथा एमडी बनाने के उपकरण बरामद हो सकते है जिस पर रोही असरजाना पहुच आरोपीगण सुभाष पुत्र भागीरथ बिश्नोई उम्र 29 साल. निवासी कालूपुरा पुलिस थाना सांचौर जिला जालोर, सुनील कुमार पुत्र सुगन सिंह राजपूत उम्र 28 साल निवासी जाखडावाली पुलिस थाना पीलीबंगा जिला हनुमानगढ, रविन्द्र पुत्र हनुमानसिंह राजपूत उम्र 26 साल निवासी असरजाना पुलिस थाना नोहर जिला हनुमानगढ व विजयपाल सिंह पुत्र प्रतापसिंह जाति राजपूत उम्र 26 साल निवासी असरजाना पुलिस थाना नोहर जिला हनुमानगढ को 212. 2 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम, 5.36 ग्राम अवैध मेफेड्रॉन ड्रग्स (एमडी), कांच के फलास्क, जार, कांच की बोतल 500 एमएल में 4-Methyl propiophenone एक कांच की बोतल 2500 एमएल में Benzene ACS 99.5%, एक कांच की बोतल 25 लीटर में Acetone, एक कांच की बोतल 25 लीटर में Hydrochloride Acid, एक कांच की बोतल 25 लीटर में Methylamine 40% व एक कांच की बोतल 2500 एमएल में N-Methyl-2-Pyrrolidone (NMP) सहित गिरफतार कर प्रकरण संख्या 228/2026 जुर्म धारा 8/18,21,22,25,27,29,30 एनडीपीएस एक्ट 1985 पुलिस थाना नोहर में दर्ज कर अनुसंधान श्री हनुमान प्रसाद उनि थानाधिकारी सिचाई थाना जिला हनुमानगढ़ द्वारा जारी है। उक्त कार्यवाही में साक्ष्य संकलन एवं गोपनीय आसूचना संकलन में डीएसटी टीम नोहर की महती भूमिका रही है। पुलिस टीमः- श्री अजय कुमार पुनि थानाधिकारी, श्री रामलाल सउनि, श्री कुलदीप कानि 1134, श्री तिलोका राम कानि 482, श्री मुकेश कानि डिआर 1174 पुलिस थाना नोहर। नाम पता अरोपीगणः- 1. सुभाष पुत्र भागीरथ बिश्नोई उम्र 29 साल निवासी कालूपुरा पुलिस थाना सांचौर जिला जालोर 2. सुनील कुमार पुत्र सुगन सिंह राजपूत उम्र 28 साल निवासी जाखडावाली पुलिस थाना पीलीबंगा जिला हनुमानगढ 3. रविन्द्र पुत्र हनुमानसिंह राजपूत उम्र 26 साल निवासी असरजाना पुलिस थाना नोहर जिला हनुमानगढ 4. विजयपाल सिंह पुत्र प्रतापसिंह राजपूत उम्र 26 साल निवासी असरजाना पुलिस थाना नोहर जिला हनुमानगढ़ प्रकरण मे वांछित आरोपीगणः- 01. सतीश कुमार पुत्र प्रभुदयाल नाई उम्र 36 साल निवासी डुंगराना पुलिस थाना भादरा 02. विनोद कुमार पुत्र शंकर लाल नायक उम्र 22 साल निवासी खेदासरी पुलिस थाना रावतसर 03. सुखदेव पुत्र भगवान सिह राजपूत उम्र 30 साल निवासी भोजेवाला पुलिस थाना राजियासर श्रीगंगानगर 04. बलवंत राम पुत्र मुखराम नायक उम्र 23 साल निवासी भोजेवाला पुलिस थाना राजियासर 05. दीपचंद पुत्र महेन्द्र सिह जाट उम्र 27 साल निवासी डुगराना पुलिस थाना भादरा

Bhadra, Hanumangarh | Jun 20, 2026

MORE NEWS