देवीपाटन मंडल के 7 इंस्पेक्टरों का गोरखपुर तबादला
प्रशासनिक फेरबदल के तहत देवीपाटन मंडल में तैनात 7 इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया गया है। एडीजी की गस्ती के बाद जारी हुई इस सूची में गोंडा से भी दो महत्वपूर्ण नाम शामिल हैं।
आदेश के अनुसार, गोंडा में कार्यरत इंस्पेक्टर पंकज सिंह और दुर्विजय सिंह का तबादला कर उन्हें गोरखपुर रेंज में तैनाती दी गई है। इन दोनों के अलावा देवीपाटन मंडल के कुल 7 इंस्पेक्टरों को तत्काल प्रभाव से गोरखपुर स्थानांतरित किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, यह तबादला प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
#GondaNews #GorakhpurTransfer #UPPolice #TransferList #InspectorTransfer #DevipatanRange #UPPoliceNews #PankajSingh #DurvijaySingh #GorakhpurPolice #AdministrativeChange #UttarPradeshPolice
Gonda, Gonda | Jun 19, 2026