गोंडा के ठेकेदार संघ ने ठेकेदारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर देवीपाटन मण्डल के मुख्य अभियन्ता को एक मांग पत्र सौंपा है। जिसमे शासन द्वारा बिटुमिन (तारकोल) के मूल्यों में की गई वृद्धि के संबंध में जारी शासनादेश (दिनांक 06 मई 2026) के तहत 30 जून 2026 तक ही बढ़े हुए मूल्यों का भुगतान निविदा के अनुसार मिलना है। हालांकि, संबंधित रिकवरी में 15 दिन से अधिक की देरी हो रही है, जिससे ठेकेदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ठेकेदारों ने मांग की है कि वर्तमान में वर्षा ऋतु को देखते हुए बिटुमिन के मूल्य की समय सीमा में वृद्धि की जाए और बढ़ी हुई दरों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। इसके अलावा, विभाग द्वारा खनिज रॉयल्टी के संबंध में अनुबन्ध के सापेक्ष लगने वाली रॉयल्टी की मात्रा में इनवैलिड खनिज रॉयल्टी का विभागीय दर से जुर्माना लगाने की मांग की गई है और अनुबन्ध कार्य से जारी होने से पूर्व की खनिज रॉयल्टी को ही मान्य करने का अनुरोध किया गया है। संघ ने यह भी मांग उठाई है कि नवनिर्माण की सड़कों का अनुरक्षण भुगतान प्रधानमंत्री सड़क योजना के अनुरूप किया जाए और धरोहर धनराशि भी इसी योजना के अनुसार अवमुक्त की जाए, साथ ही विगत कई वर्षों की नवनिर्माण की सड़कों की अनुक्षण धनराशि का भुगतान भी जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए। पत्र के अंत में मुख्य अभियन्ता से इन सभी समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए त्वरित निस्तारण करने का अनुरोध किया गया है।
#GondaContractorAssociation #GondaNews #DevipatanMandal #ContractorProtest #BitumenPriceHike #PWDGonda #ContractorDemands #UttarPradeshNews #GondaContractorAssociationLetter #MineralRoyaltyIssue #PMGSYRules #RoadMaintenancePayment
Gonda, Gonda | Jun 23, 2026