Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap

सहावर की सीओ शाहिदा नसरीन को भावभीनी विदाई, लखनऊ कमिश्नरेट के लिए हुईं रवाना कासगंज। जनपद कासगंज के सहावर सर्किल में तैनात क्षेत्राधिकारी शाहिदा नसरीन के कमिश्नरेट लखनऊ स्थानांतरण पर पुलिस कार्यालय में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि शाहिदा नसरीन ने अपने कार्यकाल के दौरान सहावर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, निष्पक्ष कार्यशैली और त्वरित निर्णय क्षमता हमेशा याद रखी जाएगी। विदाई समारोह के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके सहयोगात्मक व्यवहार की सराहना की। इस अवसर पर उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। विदाई की बेला में कई पुलिसकर्मी भावुक नजर आए। अपने संबोधन में शाहिदा नसरीन ने कासगंज पुलिस परिवार एवं स्थानीय जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में कार्य करने का अनुभव उनके लिए बेहद यादगार रहा। उन्होंने कहा कि लखनऊ कमिश्नरेट में भी वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी सेवाएं देती रहेंगी। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान, क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Kasganj, Kasganj | Jun 17, 2026

MORE NEWS

Kasganj में भीड़ के फैसले पर उठे सवाल, वायरल वीडियो के बाद पुलिस जांच में जुटी

Kasganj में भीड़ के फैसले पर उठे सवाल, वायरल वीडियो के बाद पुलिस जांच में जुटी

Kasganj, Kasganj | Jun 22, 2026

दिनांक 22-06-2026 को थाना सोरों क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नगला पल्टू में एक व्यक्ति के साथ मारपीट व अमर्यादित व्यवहार की सूचना प्राप्त होने पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर अभियोग पंजीकृत करते हुए थाना स्तर से की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री आँचल चौहान द्वारा दी गयी बाईटः- @Uppolice @dgpup @adgzoneagra @rangealigarh @homeupgov

Kasganj, Uttar Pradesh | Jun 22, 2026

थाना गंजडुण्डवारा पुलिस द्वारा 04 वर्षीय बालिका की हत्या की सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना के  मास्टरमाइंड अभियुक्त कमलेश शाक्य पुत्र बालजीत निवासी ग्राम बहारपुर, थाना गंजडुण्डवारा, जनपद कासगंज को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही सहअभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा दी गई बाइट।

Kasganj, Uttar Pradesh | Jun 21, 2026