#नोखा में ग्रामीणों ने दिखाई सतर्कता, 4.4 ग्राम एमडीएमए के साथ युवक पकड़कर पुलिस को सौंपा
नोखा क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच गुरुवार को ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए जंभेश्वर चौक के पास संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक की पहचान रोड़ा निवासी सुरेश बिश्नोई के रूप में हुई, जिसके कब्जे से 4.4 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बाइक जब्त कर ली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी नशा बेचने की फिराक में था। कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन और सीओ जरनैल सिंह के सुपरविजन में चल रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस अब मादक पदार्थ की सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य लोगों की जांच में जुटी है।