आजकल बच्चों में मोबाइल देखने की लत माता-पिता के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। इसी आदत को छुड़ाने के लिए एक शख्स ने अनोखा तरीका अपनाया। वह घर में बकरी का एक छोटा बच्चा ले आया, ताकि बच्चे मोबाइल छोड़कर उसके साथ खेलें। लेकिन हुआ इसका उल्टा। बच्चे खुद तो मोबाइल नहीं छोड़ पाए, बल्कि बकरी के बच्चे को भी वीडियो देखने का आदी बना दिया। सोशल मीडिया पर इस मजेदार घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे बकरी के बच्चे के साथ बैठकर मोबाइल पर वीडियो देखते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोग खूब मजेदार कमेंट कर रहे हैं। किसी ने इसे बच्चों की शरारत बताया तो किसी ने कहा कि अब बकरी भी रील्स देखने लगी है।