आसपास के लोग खुश हैं, तो वही सच्ची संपत्ति है -डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
यूथ कॉन्क्लेव 2026 में ‘डेर टू ड्रीम’ सत्र में श्रीजी हुजूर के प्रेरक विचारों ने युवाओं को किया प्रेरित
उदयपुर.CREDAI गुजरात द्वारा आयोजित "यूथ कॉन्क्लेव 2026" के अंतर्गत आयोजित ‘डेर टू ड्रीम’ विशेष संवाद सत्र में श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह जी मेवाड़ ने जीवन मूल्यों, नेतृत्व, शिक्षा, विनम्रता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व पर अपने प्रेरक विचार साझा करते हुए युवाओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, युवा उद्यमियों एवं गणमान्य अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
CREDAI गुजरात के अध्यक्ष तेजस जोशी ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा “ब्लू प्लेनेट” के प्रति श्रीजी हुजूर के उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। इस अवसर पर प्रदर्शित
संवाद के दौरान श्रीजी हुजूर ने कहा, “मेरे बैंक में कितना बैलेंस है, यह महत्वपूर्ण नहीं है; यदि मेरे आसपास सभी लोग खुश हैं, तो