#Jehanabad: मखदुमपुर में बन रहे अम्बेडकर विद्यालय का DM ने किया निरीक्षण, 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया अल्टीमेटम..
शनिवार को जहानाबाद की जिलाधिकारी छिरिड• वाई भूटिया द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत मखदुमपुर प्रखंड स्थित निर्माणाधीन डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय, धराउत का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन सभी भवनों एवं आधारभूत संरचनाओं का विस्तृत निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल को निर्देश दिया कि विद्यालय परिसर में शेष सभी निर्माण कार्यों को आगामी 15 दिनों के भीतर हर हाल में पूर्ण कराया जाए।
#BreakingNews #jehanabad #JehanabadNews #Makhdumpur #जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar #puchoindia