Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

तिरहूत न्यूज़ | सीवान सीवान AK-47 फायरिंग मामला: सिपाही सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला सीवान में छात्र प्रदर्शन के दौरान AK-47 से फायरिंग के आरोपी सिपाही अभिषेक कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। सीवान के डीएम और एसपी का कहना है कि सिपाही ने बिना किसी आदेश के हवा में चार राउंड फायरिंग की थी और AK-47 की गोली से कोई छात्र घायल नहीं हुआ। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार और पुलिस के दावों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि गोली छात्रों को निशाना बनाकर चलाई गई, जिसमें तीन छात्र घायल हुए हैं। उनका कहना है कि कोई सिपाही अपने स्तर पर AK-47 से फायरिंग नहीं कर सकता, इसलिए आदेश देने वाले अधिकारियों की भी जवाबदेही तय होनी चाहिए। इस बीच मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। आरजेडी सांसद मनोज झा ने याचिका दायर कर निष्पक्ष जांच, दोषियों पर एफआईआर और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर, बिहार सरकार पहले ही छात्र प्रदर्शन से जुड़े मामलों में दर्ज एफआईआर वापस लेने और दमनात्मक कार्रवाई नहीं करने की घोषणा कर चुकी है। अब इस पूरे मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। 👉 क्या इस मामले में सिर्फ सिपाही पर कार्रवाई पर्याप्त है, या आदेश देने वालों की भी जवाबदेही तय होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताइए। #TirhutNews #SiwanNews #AK47Fire #TejashwiYadav #BiharNews StudentProtest SupremeCourt BiharPolitics

Bihar, India | Jul 28, 2026