Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education

नेपाल से लाई गई 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार एसएसबी, बिहार एसटीएफ और साहरघाट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मोबाइल, नकदी व दस्तावेज भी जब्त जयनगर/मधुबनी। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को बड़ी सफलता मिली है। एसएसबी की 'डी' समवाय, बिहार पुलिस एसटीएफ (पटना) तथा साहरघाट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में एक मोबाइल फोन, नकद राशि और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार विश्वसनीय सूचना मिली थी कि साहरघाट थाना क्षेत्र के राइमा गांव में मादक पदार्थों की तस्करी की गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम का गठन कर सीमा स्तंभ संख्या 291/14 से करीब 6.3 किलोमीटर भारतीय क्षेत्र में स्थित राइमा गांव में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तलाशी के दौरान चार पैकेटों में पैक 200 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद हुई। मौके से राइमा गांव निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद सामग्री में 200 ग्राम ब्राउन शुगर, एक पोको मोबाइल फोन, 300 रुपये नकद तथा एक आधार कार्ड शामिल है। प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने स्वीकार किया कि मादक पदार्थ नेपाल से भारत लाया गया था और इसकी स्थानीय स्तर पर आपूर्ति की जानी थी। अब जांच एजेंसियां इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तथा पूरे सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी हैं। एसएसबी ने बरामद मादक पदार्थ, मोबाइल, नकदी और अन्य सामान को जब्त कर एनडीपीएस अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए साहरघाट थाना पुलिस को सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 48वीं वाहिनी के कमांडेंट राजेंद्र कुमार ने संयुक्त अभियान में शामिल अधिकारियों और जवानों की सराहना करते हुए कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों, शराब, हथियार और अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल सुरक्षा बलों और स्थानीय पुलिस को देने की अपील की।

Jainagar, Madhubani | Aug 5, 2026
नेपाल से लाई गई 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार एसएसबी, बिहार एसटीएफ और साहरघाट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मोबाइल, नकदी व दस्तावेज भी जब्त जयनगर/मधुबनी। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को बड़ी सफलता मिली है। एसएसबी की 'डी' समवाय, बिहार पुलिस एसटीएफ (पटना) तथा साहरघाट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में एक मोबाइल फोन, नकद राशि और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार विश्वसनीय सूचना मिली थी कि साहरघाट थाना क्षेत्र के राइमा गांव में मादक पदार्थों की तस्करी की गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम का गठन कर सीमा स्तंभ संख्या 291/14 से करीब 6.3 किलोमीटर भारतीय क्षेत्र में स्थित राइमा गांव में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तलाशी के दौरान चार पैकेटों में पैक 200 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद हुई। मौके से राइमा गांव निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद सामग्री में 200 ग्राम ब्राउन शुगर, एक पोको मोबाइल फोन, 300 रुपये नकद तथा एक आधार कार्ड शामिल है। प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने स्वीकार किया कि मादक पदार्थ नेपाल से भारत लाया गया था और इसकी स्थानीय स्तर पर आपूर्ति की जानी थी। अब जांच एजेंसियां इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तथा पूरे सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी हैं। एसएसबी ने बरामद मादक पदार्थ, मोबाइल, नकदी और अन्य सामान को जब्त कर एनडीपीएस अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए साहरघाट थाना पुलिस को सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 48वीं वाहिनी के कमांडेंट राजेंद्र कुमार ने संयुक्त अभियान में शामिल अधिकारियों और जवानों की सराहना करते हुए कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों, शराब, हथियार और अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल सुरक्षा बलों और स्थानीय पुलिस को देने की अपील की। - Jainagar News