
रथयात्रा से पूर्व प्राचीन#जगन्नाथ मंदिर का जीर्णोद्धार
रेवाड़ी ब्रेकिंग:-
रेवाड़ी शहर का प्राचीनतम भगवान जगन्नाथ मंदिर जीर्णोद्धार के साथ सुंदर रूप में श्रद्धालुओं के लिए तैयार हो रहा है। 14 से 16 जुलाई तक रथ यात्रा से पूर्व प्राचीन जगन्नाथ मंदिर का जीर्णोद्धार
रथयात्रा के दौरान मथुरा व खैरथल की शहनाई, दिल्ली व अलवर का ढोल ताशा, पलवल का नगाड़ा, बाबा फतेह सिंह अखाडे की गतका पार्टी और झांकियाँ आकषर्ण का केंद्र रहेंगी।बाराहजारी वृंदावन चौक स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर के पुजारी स्वामी टेकचंद गौड के अनुसार यात्रा से पूर्व सत्संग, जागरण के लिए मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु धार्मिक आयोजनों का आनंद ले सकें। मंदिर परिसर के नीचे के कमरों को हटाकर सभागार का रूप दिया गया है। इसी स्थान पर 14 जुलाई को रात्रि जागरण होगा। 15 जुलाई को श्री लाडली जी महिला मंडल द्वारा दोपहर में सत्संग का आयोजन किया जाएगा और 16 जुलाई को मंदिर प्रांगण से रथयात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के मुख्य बाजारों से भ्रमण करते हुए रात्रि में वापस मंदिर पहुँचेगी।
उन्होंने बताया कि रथयात्रा की मुख्य अतिथि एडवोकेट कुमारी रिंकी यादव होंगी। जबकि समाजसेवी सूरजभान सैनी आमंत्रित अतिथि व भाजपा नेता अमित यादव विशिष्ट अतिथि होंगे। वहीं मुकेश अग्रवाल (भट्ठे वाले) माल्यार्पण करेंगे तथा हितेश कटारिया मुख्य सारथी की जिम्मेवारी संभालेंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेने का आह्वान किया है।
मंदिर में भक्ति रस की धारा बहेगी। रथयात्रा के दौरान मथुरा व खैरथल की शहनाई, दिल्ली व अलवर का ढोल ताशा, पलवल का नगाड़ा, बाबा फतेह सिंह अखाडे की गतका पार्टी और झांकियाँ आकषर्ण का केंद्र रहेंगी।
बाराहजारी वृंदावन चौक स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर के पुजारी स्वामी टेकचंद गौड के अनुसार यात्रा से पूर्व सत्संग, जागरण के लिए मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु धार्मिक आयोजनों का आनंद ले सकें। मंदिर परिसर के नीचे के कमरों को हटाकर सभागार का रूप दिया गया है। इसी स्थान पर 14 जुलाई को रात्रि जागरण होगा। 15 जुलाई को श्री लाडली जी महिला मंडल द्वारा दोपहर में सत्संग का आयोजन किया जाएगा और 16 जुलाई को मंदिर प्रांगण से रथयात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के मुख्य बाजारों से भ्रमण करते हुए रात्रि में वापस मंदिर पहुँचेगी।
उन्होंने बताया कि रथयात्रा की मुख्य अतिथि एडवोकेट कुमारी रिंकी यादव होंगी। जबकि समाजसेवी सूरजभान सैनी आमंत्रित अतिथि व भाजपा नेता अमित यादव विशिष्ट अतिथि होंगे। वहीं मुकेश अग्रवाल (भट्ठे वाले) माल्यार्पण करेंगे तथा हितेश कटारिया मुख्य सारथी की जिम्मेवारी संभालेंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेने का आह्वान किया है।
#rewari #jagannath
Rewari, Rewari | Jul 1, 2026