
02 अवैध तमंचे व कारतूस के साथ 03 शातिर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सीतापुर: जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना महोली पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान तीन शातिर वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए।
पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। महोली पुलिस टीम ने 25/26 अगस्त 2026 की रात्रि में बड़ागांव ओवरब्रिज (लखनऊ-दिल्ली हाईवे) के नीचे से अभियुक्तों को दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
अटल बाजपेयी पुत्र कमल किशोर बाजपेयी (निवासी- चमारन टोला, महोली, सीतापुर)
सूरज सिंह पुत्र राम सिंह (निवासी- चमारन टोला, महोली, सीतापुर)
पिन्कू पुत्र राजू चमार (निवासी- चमारन टोला, महोली, सीतापुर)
बरामदगी और मामला दर्ज
पुलिस ने अभियुक्त अटल बाजपेयी और सूरज सिंह के कब्जे से 02 अदद देशी तमंचा 12 बोर और 02 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ थाना महोली में मु0अ0सं0 327/26 धारा 109(1)/190/191(2)/191(3)/352/351(3) BNS, 7 CL Act एवं 25(1-B) A Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास है, जिन पर सीतापुर और खीरी जनपदों के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, गैंगेस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस द्वारा सभी विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
#SitapurPolice #UttarPradeshPolice #CrimeNews #Sitapur #PoliceAction #LawAndOrder #UPPolice