Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

वरिष्ठ अधिवक्ता हनुमान सिंह राठौड़ का निधन, शोक सभा में दी श्रद्धांजलि ओसियां क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता हनुमान सिंह राठौड़ के निधन पर अधिवक्ता समुदाय एवं गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया। उनके सम्मान में आयोजित शोक सभा में उपस्थित लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विधिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया। शोक सभा में एडवोकेट रुपेश ओझा ने कहा कि स्वर्गीय राठौड़ न्याय, सत्यनिष्ठा और सामाजिक सरोकारों के प्रति आजीवन समर्पित रहे। उन्होंने अपने लंबे विधिक जीवन में अनेक लोगों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके पीछे भरा-पूरा परिवार है। उनके सुपुत्र रघुवीर सिंह राठौड़ भी अधिवक्ता हैं। एडवोकेट घेवरराम विश्नोई ने कहा कि हनुमान सिंह राठौड़ युवा अधिवक्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक थे। उनका सरल स्वभाव, सौम्य व्यवहार और समाज सेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर मजिस्ट्रेट सुधीर चौहान, अधिवक्ता चन्दन सिंह भाटी, भोमाराम चौधरी, रामाकिशन सियाग, अमरसिंह भाटी, घेवरराम विश्नोई, दिनेश मदेरणा, पेपसिंह भाटी, राजेश खीचड़, सुदर्शन विश्नोई, चुनाराम गर्ग, जीतेन्द्र पंचारिया, जयकिशन ओझा, हरिकिशन सारण, रामकिशोर ओझा, श्रवण सोनी, सुनील प्रजापत, श्रवण पालीवाल, मांगूसिंह राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Osian, Jodhpur | Jun 22, 2026

MORE NEWS