बिसाऊ। अंबेडकर भवन में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया।
इसके बाद SC ST अधिकार मंच बिसाऊ के अध्यक्ष इंद्राज चौहान ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन किया।
समारोह में समाज के बुजुर्गों सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रघुनाथ प्रसाद माछलपुरिया, गौरीशंकर माछलपुरिया, अजय कागड़ा, मुकेश सुनिया, सूर्यकांत खारड़िया, श्याम सुंदर वाल्मीकि, विद्याधर मार्शल, चंद्रभान भवानी तंवर, सोनू, मनोहर, चंद्रशेखर धौलपुरिया, मंजू मेघवाल, शिवानी मीणा, निखिल तंवर, विक्रम मीणा, भरत खारड़िया, प्रमोद, सुशील, पंकज, वीरेंद्र, सुरेंद्र, विकास, अभय, दीपक वाल्मीकि, प्रवीण वाल्मीकि एवं प्रदीप वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।
#tharkiawaazajay #bissau #scst #15august #ambedkar
Churu, Churu | Aug 15, 2026