नवादा: कुख्यात ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार, रंगदारी-हत्या प्रयास समेत 16 कांड दर्ज, ₹7,200 नकद बरामद ।
Nawada, Nawada | Jul 13, 2026 नवादा पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से ₹7,200 नकद और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराधियों और मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नारदीगंज थाना क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मिली जानकारी के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को रंगदारी मांगने, मारपीट एवं हत्या के प्रयास से संबंधित मामले में वादी द्वारा नारदीगंज थाना में आवेदन दिया गया था। इस आधार पर थाना कांड संख्या 255/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना लाकर पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 31 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल वजन करीब 15 ग्राम), ₹7,200 नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। नारदीगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया की गिरफ्तार आरोपी सुनील कुमार यादव के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, उस पर CCA-12 की कार्रवाई भी हो चुकी है और उसके खिलाफ कुल 16 कांड दर्ज हैं। पूर्व में कई बार जेल भी जा चुका है इसका आपराधिक इतिहास भी रहा है ।