#नापासर में 450 नई स्ट्रीट लाइटें लगीं, रोशन होंगी गलियां और बाजार
नापासर नगरपालिका क्षेत्र में वर्ष 2025-26 की बजट घोषणा के तहत स्वीकृत 500 स्ट्रीट लाइटों में से 450 लगाने का कार्य पूरा हो गया है। शेष लाइटें भी जल्द स्थापित की जाएंगी।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा की पहल पर हुई इस कार्रवाई से बाजारों, मुख्य मार्गों और आवासीय क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था मजबूत होगी। इससे आमजन को रात्रि में आवागमन में सुविधा मिलने के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी।
अधिशासी अधिकारी अलका बुरड़क ने बताया कि जिन विद्युत खंभों पर स्विच वायर नहीं थे, वहां पहले आवश्यक कार्य करवाकर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। नगर पालिका का लक्ष्य सभी वार्डों में बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराना है।