
7.62 ग्राम स्मैक बरामद, शिलाई का अरुण गिरफ्तार
सिरमौर जिले के पाँवटा साहिब में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्पैशल डिटेक्शन सैल पाँवटा साहिब की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 7.62 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 21 जून 2026 को स्पैशल डिटेक्शन सैल की टीम गश्त व मादक पदार्थों से संबंधित गुप्त सूचनाएं एकत्र करने के लिए क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बांगरन चौक के पास स्मैक/हेरोइन बेचने के उद्देश्य से खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7.62 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान अरुण पुत्र बंसी राम निवासी गांव च्यूमू, डाकघर मिलाह, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पाँवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह नशीला पदार्थ कहां से लेकर आया था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करने की तैयारी में था। मामले की जांच जारी है तथा पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।
#PaontaSahib #SirmaurPolice #DrugSmuggling #HeroinSeized #NDPSAct #HimachalPradesh #BreakingNews #UniqueTodayNews #पाँवटासाहिब #सिरमौर #स्मैकबरामद #नशातस्करी #हिमाचलप्रदेश #यूनिकटुडेन्यूज #UTHimachal #NetChat #️⃣